फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे में हारा 93 लाख रुपये, लेनदारों ने दबाव बनाया तो रचा चोरी का ड्रामा

Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक नगर में टेलीकॉम डिस्ट्रीब्यूटर दीपक के घर से 18 लाख रुपये और 24 तोले सोना चोरी होने का मामला फर्जी निकला है। इस बात का खुलासा खुद पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने किया है। 24 घंटे बाद मीडिया को दी जानकारी में एसपी ने बताया कि किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं हुई है, बल्कि लेनदारों के दबाव में आकर झूठी कहानी रची गई थी। एसपी ने बताया कि परिवार से हुई पूछताछ में झूठी कहानी रचे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

    एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि अशोक नगर में लालगिर गोसाई के घर चोरी हुई है। बताया गया कि 18 लाख रुपये और 24 तोले सोना गायब है। सूचना के बाद एसपी ने सिटी, सदर थाना प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम तथा सीआईए स्टाफ को भेजा। सूचना जब पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों के पास पहुंची तो एसपी को खुद घटनास्थल पर जाने के आदेश दिए गए। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर खुद मुआयना किया और जब उन्होंने परिजनों और दीपक से बातचीत की तो चोरी की रकम सही ढंग से नहीं बताई गई। एसपी ने बताया कि जब उन्होंने गंभीरता से पूछताछ की तो दीपक रोने लगा। उसने बताया कि वह पिछले साल सट्टे में 93 लाख रुपये हार गया था। लेनदारों ने पैसों को लेकर दबाव बनाया हुआ है। इस कारण चोरी की कहानी बनाई गई ताकि लेनदारों का दबाव कम हो जाए।

दबाव में सुसाइड की भी की थी कोशिश
एसपी नरवाल ने बताया कि दीपक ने कुछ समय पहले सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। उसके बाद परिवार वालों के समझाने व बच्चों के मोह के कारण सुसाइड करने से पीछे हट गया।
विज्ञापन


सुराग न मिलने पर गहराया पुलिस का शक
एसपी ने कहा कि मौके पर जाकर जब निरीक्षण किया गया तो ऐसी कोई जगह नहीं मिली, जिससे चोर घर के अंदर घुस सकें। न ही कमरे का ताला टूटा मिला और न अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। परिवार के लोगों द्वारा पूछताछ में बार-बार बदलते बयानों से पुलिस का शक गहरा गया।

हमारे पास चोरी को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। चोरी की शिकायत करने वाले दीपक ने पूछताछ में ही मान लिया था कि 93 लाख रुपये देने हैं। इसी के चलते यह ड्रामा रचा गया था। लिखित में शिकायत नहीं आई इसलिए कोई कार्रवाई भी नहीं होगी।
विज्ञापन

ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें