फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधानी के सरकारी स्कूल में अचानक आग लगने से जला सामान

Mon, 26 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल के एक कमरे में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के स्टोर में आग लग गई। इससे स्टोर में रखा स्कूल का पुराना फर्नीचर, पुरानी किताबें और बच्चों द्वारा दी गई परीक्षा की पुरानी कापियां सहित वहां पड़ा काफी सामान जल गया। आग लगने की सूचना जाखल के मार्केट कमेटी स्थित दमकल केंद्र पर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। जिसकी सहायता से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन ने पुलिस थाना में भी दे दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों बारे कुछ भी पता नहीं चला है।


गांव सिधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना गांव के सरपंच बिकेर सिंह ने स्कूल के अध्यापकों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी के लिए जाखल स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में संपर्क किया। चूंकि सर्दियों की छुट्टियों के चलते सोमवार को स्कूल बंद था तो कोई भी अध्यापक वहां नहीं था। ऐसे में आग लगने की सूचना मिलते ही स्कूल के अध्यापक रोहताश व फायर गाड़ी स्कूल में पहुंच गई। करीब आधा घंटा के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक रोहताश ने घटना की शिकायत पुलिस को देते बताया कि आग लगने से स्कूल के एक कमरे में रखा गया पुराना फर्नीचर, पुरानी किताबों सहित अन्य सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी वहां का बिजली कनेक्शन भी कटा हुआ है। आग लगने की वजहों का पता नहीं लग सका है। घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी गई है। एलीमेंट्री हेड मास्टर रोहताश ने कहा कि घटना में आग लगने के कारणों बारे कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें