फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबू में फरार झोलाछाप चिकित्सक, एक दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 12 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 पुलिस ने नशीली दवाइयों के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप चिकित्सक हेमराज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि एक माह पहले गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश बिल्लू के अलावा भजन सिंह, मेजर सिंह, रोहताश, कुलदीप नेतृत्व में गठित टीम ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सक डॉ. विजय जैन के साथ दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थी, जबकि झोलाछाप चिकित्सक अपने घर के समीप ही एक कट्टा फेंक कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस टीम ने जब उपरोक्त कट्टे की तलाशी ली तो उसमें करीब 14,972 नशीली गोलियां पाई गईं। पुलिस टीम के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशीली गोलियों को अपने कब्जे में लेकर उक्त झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को उक्त नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत से रिमांड ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें