फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने की फायरिंग, जबरन ले गया पत्नी को, मामला दर्ज

Thu, 08 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 देर रात्रि शिमलापुरी कॉलोनी में पत्नी को ससुराल से लेने आए भिवानी निवासी एक युवक का ससुरालजनों से झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हो गई। शिमलापुरी कॉलोनी निवासी महिला ने अपने दामाद और उसके दो साथियों पर फायरिंग कर जबरन उसकी बेटी को ले जाने के आरोप लगाए। रतिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद और दो अन्य साथियों पर आर्म्स एक्ट और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिमलापुरी कॉलोनी निवासी छिंद्रपाल कौर ने बताया कि उसकी लड़की भिवानी निवासी नीरज पुत्र भीम सिंह से विवाहित है। कुछ समय से उसकी लड़की रहने के लिए उसके पास आई थी। आरोप है कि बुधवार देर रात्रि उसका दामाद नीरज अपने साथियों कालू व अनिल निवासी समैन के साथ उसके घर आया और जबरदस्ती उसकी बेटी को ले जाने लगा। जब उसने बेटी को भेजने को मना कर दिया, तो उसके दामाद नीरज और अन्य लड़कों ने फायरिंग कर उस पर हमला कर दिया और उसकी लड़की को जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस भी देर रात्रि घटनास्थल पर पहुंचीं और महिला छिंद्रपाल के बयानों पर दामाद नीरज, कालू और अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें