हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव सिंबल वाला में घर के बाहर गली में खड़ी ऑटो को दो युवकों ने आग लगा दी। आग लगने से ऑटो पूरी तरह से जल गई। मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो युवक आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मामले के मुताबिक पड़ोस के लोगों ने आग लगी देखकर ऑटो मलिक को जानकारी दी और डायल-112 पर भी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता ऑटो पूरे तरीके से जल चुका था। वही इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो युवक ऑटो को आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल ऑटो मलिक के द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है और पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। ऑटो मलिक ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऑटो मालिक पिरथी राम का कहना है कि वह कई वर्षों से गली में ही अपनी ऑटो को खड़ा कर रहा है लेकिन इस प्रकार की कभी भी कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन बीती रात उसकी ऑटो में दो युवकों ने आग लगा दी। इसकी सीसीटीवी भी मौजूद है।