फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो घायल, एक गंभीर

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इनमें से एक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पहले हादसे में पुलिस को दी शिकायत में गांव मनियाना निवासी वीरभान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका भाई तरसेम (30) टोहाना में किसी के पास प्राइवेट नौकरी करता है। रात लगभग नौ बजे वह भाई के इंतजार में चंडीगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे मनियाना रोड पर खड़ा था।

जैसे ही उसका भाई बाइक से आकर मनियाना की ओर मुड़ने लगा तो मुनक की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उस दौरान भाई तरसेम को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दूसरी घटना में गांव जमालपुर में ग्रामीण सुनील (32) अपने दो साथियों के साथ बाइक से गांव अकांवाली से वापस आ रहा था कि  अचानक बाइक के सामने पशु आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल रिंकू और वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें