फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम स्मैक सहित एक काबू

Sun, 12 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक व्यक्ति को तीन ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ टीम को सूचना गुप्त सूचना मिली कि पुरानी तहसील के नजदीक किल्ला मोहल्ला निवासी राजू अवैध रूप से स्मैक लेकर जा रहा है। सीआईए टीम ने एसआई कृष्ण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाकेबंदी की। इस दौरान सड़क से आरोपी राजू जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें