फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से भिड़ा ट्रक, अधेड़ की मौत

Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
भरवारी से सवारी लेकर मूरतगंज जा रहे टेंपो से रोही बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। हादसे में टेंपो सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


    भरवारी बाजार से शनिवार की शाम सवारी लेकर मूरतगंज जा टेंपो जैसे ही रोही बाईपास चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान मंझनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार जगन्नाथ (55) पुत्र राम कृपाल निवासी रमचौरा थाना कोखराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार मरबूब हसन निवासी सैयदसरावां चरवा समेत तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें