फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatahabad: ननिहाल में आई बच्ची की पानी कुंड में डूबने से हुई मौत, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Thu, 06 Jul 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के रतिया के जाखनदादी निवासी महेंद्र की बेटी मिनाक्षी अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल हंस कॉलोनी में कई दिनों से आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को बच्ची खेलते समय पानी के कुंड में गिर गई। पांच मिनट बाद परिवार ने संभाला और बच्ची को निकालकर भट्टूरोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में मां के साथ ननिहाल में आई पांच वर्षीय बच्ची की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक रतिया के जाखनदादी निवासी महेंद्र की बेटी मिनाक्षी अपनी मां सोनिया के साथ ननिहाल हंस कॉलोनी में कई दिनों से आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को बच्ची खेलते समय पानी के कुंड में गिर गई। पंाच मिनट बाद परिवार ने संभाला और बच्ची को निकालकर भट्टूरोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से हिसार रेफर कर दिया गया। रात को बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें