फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के फतेहाबाद रोड स्थित मुख्य नहर के पास रविवार को पुलिस ने नाकाबंदी कर ठगी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गाड़ियां, सोने के 34 कोके, 207 नकली कोके और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार सुबह हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार के अलावा ईएचसी पंजाब सिंह, दया राम, महिला कांस्टेबल रानी व कमलेश कुमारी आदि गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की दो गाड़ियों में कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष अन्य राज्यों से सोने आदि के जेवरात रतिया क्षेत्र में बेचने के आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने नहर के पास नाका लगाया तो सामने से दो गाड़ियां नजर आईं। पुलिस ने गाड़ियों की ओर रुकने का संकेत दिया तो गाड़ी सवार लोगों ने एक बार तो गाड़ी को दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने गाड़ियों को घेर लिया। पुलिस को देखकर दो महिलाएं और एक पुरुष फरार हो गए वहीं, शहर के वार्ड-12 की अंगूरी देवी, सोनी बाई, मूत बाई गांव घासवा के अलावा रतिया के ओम प्रकाश व गुरुप्रीत सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त लोगों के कब्जे से गहने और नकदी बरामद की। उक्त गिरोह के सदस्यों के कब्जे से जो गाड़ियां बरामद की गई हैं, उन पर भी फर्जी नंबर अंकित थे। प्रभारी ने बताया कि उक्त पकड़े गए गिरोह के सदस्यों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और अन्य फरार सदस्यों को काबू करने के अलावा अन्य चोरियों का सुराग निकाला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें