फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 की उम्र में की धोखाधड़ी, 55 की उम्र में पकड़ा गया

Sun, 26 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
सीआईए टीम की गिरफ्त में 24 साल से भगौड़ा घोषित आरोपी बक्शीश सिंह। - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
पिछले 24 सालों से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सीआईए फतेहाबाद की टीम ने पंजाब से दबोचा है।  सीआईए टीम ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम के इंचार्ज एसआई टेकराम ने बताया कि साल 1993 में जमीन के धोखाधड़ी मामले में बख्शीश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बख्शीश सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत करवा ली और खुद मामले की तफ्तीश में शामिल हो गया। लेकिन एक-दो बार के बाद वह अचानक गायब हो गया। लंबे समय तक उसका पता नहीं चलने पर लगभग 20 साल पहले उसे फरार घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हाल में ही सीआईए टीम को सूचना मिली कि आरोपी बख्शीश सिंह पंजाब के जिले तरणतारण के एक गांव में छिपकर रह रहा है। जानकारी मिलते ही सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने एसआई टेकराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एचसी रिछपाल, एचसी भूपेंद्र एवं एचसी विनोद को शामिल किया गया। बाद में कार्रवाई करते हुए सीआईए की विशेष टीम पंजाब के तरणतारण जिले में पहुंची और लोकल पुलिस को सूचित कर तरणतारण जिले के गांव हरि के पातन गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित बख्शीश सिंह की ढाणी पर रेड कर दी। आरोपी उस वक्त घर पर ही था। टीम ने आरोपी को वहीं दबोच लिया। बताया गया है कि जब उस पर मामला दर्ज हुआ था तब उसकी उम्र लगभग 29-30 साल थी, जबकि अब ये लगभग 54-55 साल का हो चुका है।

24 साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी बख्शीश सिंह के पंजाब के तरणतारण जिले के एक गांव में छिपने की सूचना थी। इस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और टेकराम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को धर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप सिंह, सीआईए प्रभारी, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें