भट्टू के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत महिला थाने में दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कैरांवाली सिरसा निवासी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भट्टू के एक गांव निवासी युवती का सिरसा के कैरांवाली गांव निवासी सचिन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने 23 जुलाई को मिलने के लिए युवती को भट्टू के एक पैलेस में बुलाया। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।