फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: युवक की हत्या मामले में रसोइये के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी की तलाश में नेपाल गई पुलिस

Tue, 09 Aug 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित राइस मिल में खून से लथपथ शव मिला था। हत्या 6 अगस्त को होने की आशंका जताई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित राइस मिल में 26 वर्षीय नेपाली युवक का शव मिलने के मामले में सदर पुलिस ने शैलर मालिक ईश सरना के बयान पर रसोइये अशोक के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नेपाल भी रवाना हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही है। मगर अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।

बता दें कि राइस मिल में सोमवार शाम को 26 वर्षीय नेपाली मूल के युवक का शव खून से लथपथ मिला था। युवक की हत्या 6 अगस्त को होने की आशंका जताई गई थी।

20 दिन पहले रखा था रसोइया अशोक
पुलिस को दिए बयान में मिल संचालक ईश सरना ने बताया कि गांव जमालपुर में उनकी पत्नी के नाम से मिल है। फिलहाल धान का सीजन न होने के चलते मिल बंद है। वे मिल में कभी कभार ही जाते हैं। सीजन नजदीक आता देख करीब 20 दिन पहले नेपाल के रहने वाले अशोक को रसोइया रखा था। मिल में दो चौकीदार भी रखे हुए हैं।

ऑफिस की चाबियां भी रसोइये अशोक के पास ही रहती थी। ईश सरना ने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी सीमा व बेटा रूजल मिल में गए थे। जब वे ऑफिस में गए तो बदबू आ रही थी। जिस पर उन्होंने सोचा कोई चूहा मरा हुआ पड़ा होगा। जब उन्होंने ऑफिस के साथ अटैच बेडरूम का दरवाजा खोला तो उसमें बदबू ज्यादा आने लगी।
विज्ञापन


बेडरूम में रखे बेड के पास नीचे खून बिखरा हुआ था। पत्नी सीमा ने उसे सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि एक युवक की लाश कपड़े में लिपटी हुई पड़ी थी, जिसका चेहरा देखने के बाद उसकी पत्नी ने बताया कि यह व्यक्ति 6 अगस्त को रसोइये अशोक के पास आया था। जिसे अशोक ने अपने मामा का लड़का बताया था।

उसने बताया कि लाश मिलने के बाद रसोइये अशोक की आसपास में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा है। ईश सरना ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदेशा है कि अशोक कुमार ने ही अपने मामा के लड़के की किसी रंजिश के चलते हत्या करके शव को उनके ऑफिस में बने बेडरूम में छुपाया है।

शनाख्त के लिए रखवाया है शव
पुलिस ने फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक युवक के शव की शनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मिल मालिक ईश सरना के बयान पर रसोइये अशोक के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। अशोक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही है। - शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें