फतेहाबाद के गांव चांदपुरा में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात की नाल भी नहीं काटी गई थी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है।
गांव चांदपुरा में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात की नाल भी नहीं काटी गई थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।