फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जाखल के चांदपुरा में घर के आगे मिला नवजात बच्ची का शव, गांव में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Oct 2025 09:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव चांदपुरा में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात की नाल भी नहीं काटी गई थी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव चांदपुरा में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात की नाल भी नहीं काटी गई थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें