फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बिना लाइसेंस तैयार की जा रही थीं आयुर्वेदिक यौन शक्तिवर्धक दवाइयां, CM फ्लाइंग ने मारा छापा

Wed, 20 Jul 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सीएम फ्लाइंग ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला में छापे मारे। कोरोना काल के बाद संचालक ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया था। छह घंटे तक सीएम फ्लाइंग दो विभाग की बीच उलझी रही। रात को फैक्टरी सील की।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में कोरोना काल के बाद बिना लाइसेंस रिन्यू करवाए आयुर्वेदिक यौन शक्तिवर्धक दवाईयां तैयार करके हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बेची जा रही थीं। गुप्त सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला स्थित फैक्टरी में मंगलवार दोपहर तीन बजे छापा मारा। देर रात फैक्टरी को सील कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों ने मामले की सूचना पहले औषधि विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर अधिकारी पहुंचे लेकिन उन्होंने आयुर्वेदिक दवाइयों का हवाला देकर कार्रवाई करने से मनाकर दिया। रात करीब 9 बजे तक सीएम फ्लाइंग उलझी रही और मामले की सूचना आयुष विभाग के अधिकारियों को दी गई। रात को हिसार से आयुष विभाग के अधिकारी पहुंचे लेकिन तब कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई, जिस कारण सीएम फ्लाइंग ने रात को फैक्टरी सील कर दिया। 

बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने हिसार से जिला आयुर्वेदिक ऑफिसर कम ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. धर्मपाल पूनिया, गांव धांगड़ से आयुर्वेदिक ऑफिसर डॉ. दिनेश, आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिमल को साथ लेकर फैक्टरी में पहुंची और सील खोलकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम को आयुर्वेदिक यौन शक्तिवर्धक दवाइयां मिलीं। जिसमें यौन शक्तिवर्धक तेल और कैप्सूल थे। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित आयुर्वेदिक दवाइयां भी मिली। मौके पर पैकिंग के लिए खाली शीशियां और रैपर भी मिले। आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों ने मौके से मिली अलग-अलग दवाइयों को सैंपल के लिए सील कर दिया। इसके अलावा फैक्टरी में मौजूद सभी दवाइयों व मशीनों को को भी कब्जे में ले लिया। 
 
नशे की दवाइयां तैयार करके बेचने की मिली थी सूचना 
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को ये सूचना थी कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला में एक घर में फैक्टरी चल रही है और वहां पर नशे की दवाइयां तैयार करके बेची जा रही है। इसको लेकर मंगलवार दोपहर को इंस्पेक्टर रिछपाल, सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुप्तचर विभाग के एसआई झंडाराम व हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ फर्म के ठिकाने पर पहुंचे। जब जांच की तो नशे की दवाइयां नहीं मिली और मौके पर भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां मिली। फैक्टरी संचालक की पहचान फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी सुखविंद्र उर्फ माइकल के रूप में हुई। टीम ने जब लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। फैक्टरी संचालक इंडियन रेमेडीज के नाम से चला रहा था। 
 
हरियाणा के अलावा दिल्ली व पंजाब में सप्लाई होती हैं दवाएं
फर्म यौन शक्तिवर्धक दवाएं, जैतून का तेल, बॉडी को सुडोल बनाने से संबंधित सामग्री को हरियाणा के अलावा पंजाब व दिल्ली में भी सप्लाई करती है। मौके पर टीम को पैकिंग करने की मशीनें और भारी मात्रा में तेल भी मिला है, जिसे पैकिंग किया जाता है। 

सीएम फ्लाइंग के साथ गुरुनानक पुरा मोहल्ला में छापे मारे गए थे। यहां पर आयुर्वेदिक दवाइयां तैयार की जा रही थी। मौके पर संचालक लाइसेंस की कॉपी नहीं दिखा पाया है। एक्ट के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।  - धर्मपाल पूनिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कम ड्रग इंस्पेक्टर हिसार  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें