पटवारी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। आदर्श कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार को अपनी जमीन का इंतकाल करवाना था। जिसके लिए वह संबंधित पटवारी से मिला।
पटवारी ने उससे इंतकाल की एवज में 1200 की रिश्वत की मांग की। शुक्रवार को जब उसने उसके सहायक से बात की तो पैसे व कागजात पुरानी कोर्ट रोड पर स्थित मनदीप की आर्यन फोटोस्टेट की दुकान पर जमा करवाने को कहा।
इस पर किसान ने सतर्कता विभाग के जिला प्रभारी से भूपेंद्र शर्मा से संपर्क किया। जिला प्रभारी भूपेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ टोहाना पहुंचे।
उन्होंने किसान को 1200 दे दिए। जो उसने उक्त फोटोस्टेट की दुकान के मालिक को थमा दिए। मौके पर पहुंची टीम ने उक्त दुकान मालिक से रुपये बरामद कर उसे काबू कर लिया।
पुलिस से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पटवारी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।