फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल भरने को कहा तो सरपंच प्रतिनिधि ने दो बिजलीकर्मियों को धुना, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एक सरपंच प्रतिनिधि को बकाया बिजली बिल भरने के लिए कहना महंगा पड़ गया। सरपंच प्रतिनिधि ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों बिजली कर्मचारियों को धुन दिया। मामला गांव झलनियां का है। बिजली निगम के एसडीओ राजेश कौशिक ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गांव झलनियां में ग्रामीणों के बकाया बिल भरने का कार्य जारी थी। गांव में शिकायत केंद्र पर एएलएम बजरंग बैठा हुआ था। एसडीओ ने बताया कि गांव के सरपंच से बिजली के मीटर का बिल भी बकाया है, जब एएलएन से सरपंच प्रतिनिधि को बकाया बिल भरने को कहा तो सरपंच अपने साथी संदीप के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया तथा गाली-गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में निगम के एसडीओ राजेश कौशिक की शिकायत पर झलनियां के सरपंच प्रतिनिधि सुमित मोगा व उसके साथी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें