फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने ली फिर एक युवक की जान, सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इस माह तीसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में एक बार फिर नशे के कारण युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। ताजा घटना फतेहाबाद शहर के बगल से गुजर रहे भूना रोड बाईपास की है। यहां पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां युवक की मौत नशे की ओवरडोज की आशंका के चलते बताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने बेहतर जांच के लिए शव को अग्रोहा मेडिकल भेज दिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में भी अज्ञात युवक की मौत नशे के चलते बताई है। पुलिस फिलहाल इसकी पहचान करने में जुटी हुई है। उधर पिछले एक माह में नशे के चलते जिले में ये तीसरे युवक की मौत है। स्थिति स्पष्ट है कि नशा धीरे-धीरे फतेहाबाद के युवाओं को मौत के रास्ते पर उतार रहा है और अगर ऐसा ही हालात रहा तो उड़ता पंजाब की तर्ज पर उड़ता फतेहाबाद बनते समय नहीं लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, भूना रोड से गुजर रहे बाईपास से धांगड़ को जाने वाले रास्ते पर एक सुनसान जगह पर 38 साल के एक युवक का शव शीशम के पेड़ों के नीचे लावारिस हालत में मिला है। जांच अधिकारी के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। उसने क्रीम कलर की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहनी हुई थी। उसके आसपास कोई नशीला इंजेक्शन आदि तो नहीं मिला, लेकिन उसके हालात देखकर लगता है कि उसने नशे की ओवरडोज ले ली थी और इसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शिनाख्त के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

एक माह में नशे के चलते तीसरी मौत
फतेहाबाद जिले में नशे की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। नशे के चलते फतेहाबाद जिले में ये तीसरी मौत है। 14 जून को सुंदर नगर निवासी थानेदार नेकीराम के बेटे अलपेश की भी ओवरडोज से मौत हुई थी। इसके बाद टोहाना के गांव गुल्लरवाला में भी 11 जुलाई की रात को गांव गुल्लरवाला में 20 वर्षीय युवक ने इसलिए फांसी लगा ली थी, क्योंकि उसे नशा नहीं मिला था। इसके बाद गांव कुलां में भी नशे के चलते एक युवक की मौत की खबर आई थी, लेकिन इस मामले को पुलिस के पास रिपोर्ट नहीं किया गया था। इसके बाद अब जाकर बाईपास पर अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है क्योंकि युवक की पहचान होने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगे किसी नतीजे तक पहुंच पाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
नशे के खिलाफ पुलिस विभाग पूरी सख्ती बरत रहा है और रोजाना तस्करों को पकडने के साथ भारी मात्रा में माल भी जब्त किया जा रहा है। जल्द ही एक बार फिर से जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें