फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 5 लोग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 5 काबू
विज्ञापन

टोहाना। सदर पुलिस की एक टीम ने शनिवार रात को गांव समैण के पास पशुओं ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरकर ले जा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 37 पशुओं को छुड़वाया है। इस संबंध में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। टोहाना पुलिस की एक टीम गांव समैण के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक ट्रक आया। पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो इसमें 32 कटड़े और 5 भैंसें बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक में सवार 5 लोगों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान गांव साधनवास निवासी बिल्लू, ललौदा निवासी बलबीर, ओमप्रकाश, सतपाल और दीपा निवासी ललौदा के रूप में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें