फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में हुई मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत
विज्ञापन

रतिया। शनिवार देर सांय गांव कमाना के एक खेत में पानी लगाने गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक मजदूर सरूप सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी कमाना के परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर आज परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि सरूप सिंह, जो पिछले 2 वर्षों से गांव के किसान पूर्ण सिंह के खेत में मजदूरी करता था और शनिवार शाम को खेत में नरमे को पानी लगाने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि खेत मालिक पूर्ण सिंह पंजाब क्षेत्र के जिला मानसा में आयोजित कृषि मेले में गया हुआ था। रात को जब मजदूर की पत्नी खेत में गई तो उसका पति खेत में मृत पड़ा था। उपरोक्त मजदूर की मौत को देखते हुए उसने आस-पास के खेतों के लोगों को सूचना दे दी और उसके साथ-साथ पुलिस को भी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें