अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के बस स्टैंड परिसर में एक अतिथि अध्यापक की जेब से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह सिरसा के गांव जोगीवाला में अतिथि अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि शाम को फतेहाबाद बस स्टैंड के एटीएम से रुपये निकलवाकर जींद जाने के लिए बस में बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब 20 हजार रुपये व आधार कार्ड निकाल लिए। बस में बैठने के बाद जब उसने टिकट लेने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब से पैसे गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।