फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक व चूरापोस्त छोड़ भागा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देख बाइक व चूरापोस्त छोड़ भागा तस्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव खाई के समीप पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान एक चूरापोस्त तस्कर पुलिस को देखकर बाइक व चूरापोस्त फैंक कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर ही बाइक के अलावा 8 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को जब पुलिस टीम गांव खाई के समीप नाकाबंदी कर खड़ी थी तो उसी दौरान एक काले रंग के मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर उपरोक्त युवक ने पहले बाइक को पीछे मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन संदेह होने पर पुलिस टीम ने भाग कर उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उपरोक्त युवक बाइक को वहीं फैंक कर ही फरार हो गया। पुलिस ने जब उपरोक्त बाइक की तलाशी ली तो बाइक के पीछे एक बैग से 8 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। एक अन्य समाचार के अनुसार शहर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल धर्मपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी करते हुए हरविन्द्र सिंह वार्ड नं. 1 को काबू कर लिया और उसके कब्जे से 36 बोतल शराब बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें