अवैध हथियारों सहित दो युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
टोहाना पुलिस ने दो लोगों को काबू करके उनसे 2 अवैध पिस्तोल व एक रिवाल्वर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना सदर थाने कि पुलिस ललोदा फाटक की गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक हाथ में थैला लेकर आया और पुलिस को वापिस मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे काबू करके जांच की तो थैले में एक 315 बोर की पिस्तोल व 1 रिवाल्वर बरामद हुआ। उसकी पहचान टोहाना निवासी विक्रम के रूप में हुई है। वहीं दूसरे में मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना टी प्वाइंट पर अनिल नामक युवक को 315 बोर की पिस्तोल सहित काबू किया है।