फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान के गोदाम में लगी भयंकर आग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेट गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सब्जीमंडी में रविवार सुबह हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल के सब्जियों के गोदाम में अचानक आग लग गई। आगजनी इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने की मशक्कत में एक फायर कर्मी भी बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान आगजनी से फलों और सब्जियों की करीब 20 लाख रुपये की क्रेट जलकर राख हो गई। मामले की सूचना पाकर क्षेत्र के अनेक व्यापारी संगठनों से अनेक लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आग की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान राजेंद्र ठकराल का हिसार रोड स्थित सब्जीमंडी के पास गोदाम है। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। लोगों ने धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग तथा राजेंद्र ठकराल को दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हवा के कारण आग ने भयंकर रुप ले लिया था और आग कमी ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। आग के कारण गोदाम में रखी फलों और सब्जियों की प्लास्टिक की क्रेट धू-धू कर जलने लगीं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गोदाम में आग को बुझाना आरंभ कर दिया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी को बुझाने के चक्कर में फायर कर्मी दीपक का हाथ भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोदाम के मालिक राजेंद्र ठकराल ने बताया कि वह अपनी बेटी को दवाई दिलाने के लिए हिसार की ओर जा रहे थे, जब वह कन्हड़ी के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई है। वह सूचना पाकर वापिस गोदाम पहुंच गए। जब वह पहुंचे तो दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में फलों व सब्जियों से भरी करीब 2 हजार प्लास्टिक की क्रेट और अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि आगजनी में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के क्रेट का गोदाम था। हवा के कारण आग भयंकर हो चुकी थी। उनकी दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फायर कर्मी दीपक ने बताया कि आग की लपटें काफी भयंकर थी। जिसके चलते उसका हाथ भी झुलस गया लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें