फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
सोमवार सुबह गांव अजीतसर के समीप खेत में काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मजदूर कुलविंद्र सिंह के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजीतसर ढाणी का उपरोक्त मजदूर किसी जमींदार के खेत में मजदूरी करता है और सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पश्चात ही उसका भाई गुरप्रीत चाय देने के लिए गया तो वह पानी के खाल के समीप ही बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे अन्य लोगों के सहयोग से रतिया के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने के कारण ही उपरोक्त मजदूर की मौत हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पश्चात ही मौत की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें