फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, एसडीओ सहित 3 कर्मचारी घायल, बीजेपी नेता पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एसडीओ सहित 3 कर्मी घायल, बीजेपी नेता पर केस
विज्ञापन

आरोपी बीजेपी जिला सचिव विजय गोयल ने कहा-अफसरों ने खोली मीटर की सील और महिलाओं से की बदतमीजी
बिजली निगम ने कार्यवाही न होने की सूरत में बिजली यूनियन का शहर की सप्लाई ठप करने की दी चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भट्टू रोड पर स्थित एक मकान में बिजली चोरी की सूचना पर कार्यवाही करने पहुंची बिजली निगम की टीम पर मकान मालिक एवं उनके परिजनों द्वारा हमले का समाचार है। हमले का आरोप बीजेपी जिला सचिव विजय गोयल पर लगा है। हमले में बिजली निगम के एसडीओ सहित 3 कर्मचारी भी घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
बिजली अधिकारी भजन सिंह का आरोप है कि बीजेपी नेता विजय गोयल व उनके परिजनों ने बिजली निगम की टीम पर हमला कर घायल कर दिया। बीजेपी नेता विजय गोयल द्वारा बिजली निगम की टीम को धमकाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। दूसरी ओर बीजेपी नेता विजय गोयल ने मारपीट के आरोपों से इंकार करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों पर मनमानी करने व उनके परिवार की महिलाओं के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। बहरहाल अब बिजली निगम कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने एक आपात बैठक कर बीजेपी नेता पर कार्यवाही की मांग की है अन्यथा शहर की बिजली सप्लाई ठप करने की चेतावनी भी बिजली यूनियन पदाधिकारी दे रहे हैं। शहर पुलिस ने एसडीओ भजन सिंह की शिकायत पर बीजेपी जिला सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उपचाराधीन एसडीओ ने बताई घटना
उपचाराधीन बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि भट्टू रोड पर स्थित एक मकान में बिजली चोरी हो रही है। वो जेई मनोज कुमार व एक-दो लाइनमैन को साथ लेकर जांच के लिए गए तो देखा कि बालकनी के पास से बिजली की तारों में सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी हो रही थी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद बालकनी में आए एक बच्चे ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। एसडीओ भजन सिंह का आरोप है कि इस बीच बीजेपी नेता विजय गोयल अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गए और टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। भजन सिंह का आरोप है कि बीजेपी नेता गोयल ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका गला दबाने का प्रयास किया जिसे उनकी टीम के सदस्यों ने आकर उन्हें बचाया। उनके अनुसार इतना ही नहीं, गोयल व उसके साथियों ने उसकी टीम के सदस्यों पर भी हमला बोल दिया और उनका मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई सारी वीडियो फुटेज को भी जबरदस्ती डिलीट कर दिया। एसडीओ का आरोप है कि जब वो वहां से निकलने लगे तो उनके साथियों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाने का भी प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे एसएचओ ने उन्हें वहां से निकाला।

क्या कहना है बीजेपी जिला सचिव गोयल का
दूसरी ओर बीजेपी जिला सचिव विजय गोयल ने एसडीओ के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों ने ज्यादती की है। बिना उनको बताए बिजली निगम के अधिकारियों ने पहले मीटर की सील उखाड़ दी और उनका कनेक्शन काट दिया। इसके बाद घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदतमीजी भी करने का आरोप विजय गोयल ने लगाया है।

बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर विजय गोयल पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। गोयल पक्ष की ओर से भी शिकायत आई है, उसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवीर ढाका, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद।

03एफटीबीपी13 : सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन एसडीओ भजन सिंह मामले की जानकारी देते हुए । 03एफटीबीपी14 : भट्टू रोड पर अपने निवास के पास बिजली निगम की टीम की गाड़ी रोकने का प्रयास करते बीजेपी नेता विजय गोयल व अन्य।
03एफ टीबीपी15: बिजली निगम के अधिकारियों से बहस एवं झड़प के बाद पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता विजय गोयल व उनके समर्थक।
03एफटीबीपी16 : बिजली निगम के एसडीओ की गाड़ी के पास गुस्से से भरे हुए बीजेपी जिला सचिव विजय गोयल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें