फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक संग फरार महिला ने बेटियों की हत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया स्थित एक गांव के युवक के साथ फरार हुई महिला और उसके साथी पर उसकी दो बेटियों की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। रतिया पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या प्रयास व अगवा करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि 23 फरवरी को वह मजदूरी के लिए गया था। पीछे से उसकी पत्नी गांव के ही सत्तु के साथ उसकी दो बेटियों के साथ फरार हो गई थी। कुछ दिन अपने पास रखने के बाद उक्त लोगों ने उसकी दोनों बेटियों के मुंह में कपड़ा व गल्ले में रस्सी बांधकर गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। उसने आशंका जताई कि उक्त लोगों ने उसकी बेटियों की हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी व सत्तु के खिलाफ हत्या प्रयास व अगवा करने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें