फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख कीमत की 200 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू, सीआईए पुलिस टीम ने बड़ोपल नहर के पास से किये काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
200 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, भेजे जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने सोमवार देर रात डिजायर कार सवार दो युवकों को 200 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि देर रात सीआईए की टीम नेशनल हाईवे स्थित गांव बड़ोपल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी दिल्ली से हेरोइन लेकर आ रहे है। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उक्त आरोपियों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्राथमिक जांच में आरोपियों ने बताया है कि वे हेरोइन दिल्ली से किसी नाइजीरियन से लेकर आए थे। आरोपियों की पहचान गगनदीप निवास ओढ़ा व सेवक सिंह निवासी गांव लहरी जिला बठिंडा के रूप में हुई है। आरोपियों से बरामद कार को भी पुलिस ने आपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से माननीय अदालत ने आरोपी गगनदीप को हिसार जेल भेज दिया तथा सेवक का एक दिन का पुलिस रिमांड देकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें