अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
पुलिस ने नशीली दवा को सप्लाई करने के आरोपी युवक को काबू किया है। कुछ दिन पूर्व नशीली दवा के साथ पकड़े गए युवक से की गई पूछताछ के आधार पर उसे सप्लाई करने वाले व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी को सोमवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस की टीम ने ओवर ब्रिज के पास पंजाब के बहादुर पुर निवासी एक व्यक्ति जरनैल सिंह को नशीली दवा के साथ पकड़ा था। जिससे पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह इस दवा को गांव जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी सतपाल उर्फ बाली से लाया है। पुलिस ने जरनैल सिंह से पूछताछ के आधार पर सतपाल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सतपाल के खिलाफ भी नशीली दवा बेचने का मामला दर्ज कर उसे भी काबू कर लिया है।