फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला व्यक्ति, हत्या की आशंका, आरोपी बाबा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
डांगरा रोड स्थित संतोख कॉलोनी में मंदिर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा कि मृतक पर वार भी किया गया है। घटना के बाद से मंदिर में रहने वाला बाबा प्रीतपाल भी फरार है तथा मृतक के परिजन बाबा पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय टीटू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शहर पुलिस के पास संतोख कॉलोनी से सूचना गई कि मंदिर के पास खून के बड़े-बड़े निशान बने पड़े हैं। सूचना पाकर एसएचओ प्रदीप कुमार, एसआई राकेश कुमार, एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले में तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक लैब टीम को मौके पर बुलाया तथा मृतक का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया तथा बाबा की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई निरंजन सिंह ने बताया कि उसका भाई टीटू मंदिर में पूजा करने के लिए आया था। उसने बताया कि मंदिर में रहने वाले बाबा प्रीतपाल ने उसके भाई को मारा है। उसने बताया कि तभी उस समय से बाबा यहां से फरार है। मृतक के भतीजे राहुल व बेटे सेठी ने बताया कि उनके पास रात्रि लगभग 11 बजे मंदिर के सेवादार व उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार ने फोन पर सूचना दी थी कि टीटू घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार ने बताया कि वह कुछ समय के लिए खाना खाने के लिए गया था। जिसके बाद जब वापिस लौटा तो बाबा मंदिर में नहीं मिला था। टीटू बाहर घायल हालत में था। जिसके बाद उसे वे नागरिक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की चप्पल मंदिर में और लकड़ीनुमा हथियार भी मिला
मृतक के बेटे को लेकर पुलिस मंदिर के भीतर गई। इस दौरान पुलिस को मृतक टीटू की चप्पल बाबा के कमरे के बाहर मिली, जिस पर खून के निशान लगे हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान खाली पड़े प्लाट से एक महिला की चुनरी भी मिली जिस पर खून के निशान थे। मामले को गंभीर देखते हुए एसएचओ प्रदीप कुमार मंदिर के पीछे के इलाके में गए तो वहां एक लकड़ीनुमा हथियार मिला। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि कॉलोनी में मंदिर पास सड़क पर खून के निशान हैं तथा बाबा भी मंदिर में नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून के सैंपल लिए है तथा हर सुबूत को एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा अग्रोहा में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों के ब्यान के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें