फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की नकदी लेकर निजी बस में चढ़ी महिला, सफर के दौरान गायब हुआ पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सवार महिला का एक लाख की नकदी से भरा पर्स उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। डिंग मोड़ से प्राइवेट बस में फतेहाबाद आ रही पंजाब की एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में एक लाख रुपये की नकदी और कुछ आभूषण बताए गए हैं। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी कोमल ने बताया कि वह सोमवार को डिंग मोड़ से फतेहाबाद आने के लिए एक प्राइवेट बस में बैठी थी। शिकायत के अनुसार उसने अपना पर्स बड़े बैग में रखा हुआ था। जिसमें करीब एक लाख की नकदी, एक सोने की अंगूठी और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़िता ने बताया कि बस में उसके पास एक अज्ञात महिला बैठी थी। फतेहाबाद के बस स्टैंड में आकर जब उसने अपना बैग जांचा तो उसमें से पर्स गायब था। महिला का आरोप है कि उसके पास बैठी अज्ञात महिला ने ही उसका पर्स चुराया है। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें