फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सदर पुलिस ने गांव भूथनकलां निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर गांव की ही दो महिलाओं शीला देवी और ओमपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उसने व उसके चचेरे भाई बबलू ने गांव की महिला शीला देवी व ओमपति से 15 लाख रुपये 2 रुपये सैकड़ा के हिसाब से लिए थे। इसकी एवज में उन्होंने अपनी 20 कनाल दो मरले जमीन का बयाना गारंटी के तौर पर उक्त महिलाओं के नाम कर दिया था। उसने बताया कि 8 फरवरी 2019 को उन्होंने 25 लाख रुपये शीला देवी व ओमपति के ज्वाइंट खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद 20 फरवरी को उसने 3 लाख रुपये और डलवाए। आरोप है कि इसके बाद जब वह जमीन के कागजात लेने गया तो उक्त महिलाओं ने उससे 10 लाख रुपये और मांगे और पंचायत में उसे जलील करने की बात कही। जिससे वह परेशान रहने लगा और कुछ दिन पहले इन महिलाओं के कारण स्प्रे पी ली। उसे परिजनों ने उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें