किशोरी से घर में घुसकर की अश्लील हरकत
फतेहाबाद। भट्टूकलां खंड के एक गांव में एक 15 साल की किशोरी से घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर गांव युवक नरेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब 6 बजे उपरोक्त आरोपी उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी से गलत हरकतें की।