फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर एनआरआई को लगाई 53 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव खुनन के एक एनआरआई का एटीएम. बदल कर करीब 53 हजार रुपये की चपत लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर एनआरआई कुलवीर सिंह के रिश्तेदार बिकर सिंह निवासी खुनन ने नागपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस को शिकायत देते हुए बिकर सिंह ने बताया कि उसका चाचा कुलबीर सिंह जो कि विदेश में रहता है, का खाता अलीका बैंक में है। उन्होंने बताया कि कल वह शहर के टोहाना रोड पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीए से पैसे निकलवाने के लिए गया तो इस दौरान वहां पर एक लड़का भी मौजूद था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने एटीएम का प्रयोग करते हुए 5 हजार रुपये निकलवा लिए थे तो इसी दौरान ही उक्त लड़के ने हेराफेरी करते हुए उसके एटीएम कार्ड को ही बदल लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके पश्चात उक्त लड़के ने उनके एटीएम का प्रयोग करते हुए उनके खाते से करीब 53 हजार रुपये की नकदी किसी अन्य खाते में ही ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने उपरोक्त शिकायत के आधार पर संबंधित बैंक के सीसी कैमरे की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम गठित कर संबंधित युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें