फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश मुण्डी गैंग के गुर्गो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
गांव नहला में बदमाश मुण्डी गैंग के गुर्गों के खिलाफ पीड़ित पक्ष के विरोध के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि इससे पूर्व पुलिस पीड़ित पक्ष पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी। परंतु पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नहला के पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो हाथों-हाथ मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
क्या था मामला
गांव नहला में बदमाश मुंडी गैंग के गुर्गों ने एक महिला पंचायत सदस्य व उसकी ननद के कपडे़ फाड़कर बाइक पर उठाकर अपहरण करने का प्रयास किया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार के लोगों द्वारा विरोध किया तो उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया और पिस्तौल लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस शिकायत में ग्राम पचंायत सदस्य राजरानी व बबली देवी ने आरोप लगाया है कि गांव नहला में मुण्डी गैंग का भय लोगों में बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपनी सास-ननद व देवर के साथ खेत में चारा लेकर आ रहे थे। तभी उक्त बदमाशों ने मोटर साइकिल उनके आगे लगा दी। उन्होंने मेरे व मेरी ननद के साथ बदसलूकी की और जबरदस्ती मोटर साईकिल पर बिठाने का कौशिश करने लगे। देवर मुकेश कुमार ने विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। पंचायत सदस्य का आरोप है कि उपरोक्त बदमाश जाते समय उसके गले में सोने की चैन को भी निकल कर ले गए ।
इन्होंने किया था थाने में विरोध
नहला निवासी पीड़िता राजरानी, बबली देवी, रोशन लाल शर्मा, छज्जू राम, मास्टर रामेहर, सुंनील शर्मा, सत्यवान, हरिकेश आदि ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वीरवार को किया था। पुलिस ने पीड़ितों के विरोध को देखते हुए मुण्डी गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रभारी विक्रम जीत सिंह भादू ने बताया कि नहला में मारपीट मामले को लेकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें