पिस्तौल के बल महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज
भूना।
भूना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर भूना के दो सगे भाइयों पर उसकी पत्नी से घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुुलिस को दी शिकायत में भूना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 24 मार्च से 2 अप्रैल तक उनके परिवार का कोई पुरुष सदस्य घर पर नहीं था। सभी किसी केस में हिसार जेल में बंद थे और उनके घर में केवल महिलाएं थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 29 मार्च की रात को प्रदीप व विजय निवासी भूना उनके घर में घुस आए और घर मेें सोई उसकी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर गलत हरकतें की। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।