फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव पिरथला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल टोहाना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार दिलबाग सिंह (40) निवासी पिरथला रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन को नहीं देख पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि उसके बाद एक अन्य गाड़ी के चालक ने उसे रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को सूचित किया। उस उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें