फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में पड़ा रहा एटीएम कार्ड, ठग ने निकाल लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नये मामले में रतिया रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक युवक ने नकली एटीएम कार्ड बनाकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाले जाने की शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने की ये चौथी घटना है। इसके बावजूद पुलिस इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तिलक नगर निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि उसका टोहाना के आंध्रा बैक की ब्रांच में खाता है। उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि 13 जून को उसका एटीएम उसकी जेब में था उस समय उसके खाते से दस हजार रुपये निकाले गए। कुछ देर बाद फिर उसके खाते से 4500 रुपये निकाल लिए गए। उसने कहा कि उसका एटीएम उसकी जेब में होने के बावजूद उसके भी रुपये निकाले गए यह बात उसे तब पता चली जब उसके मोबाइल नंबर पर रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। उसने बताया कि जब वह बैंक की ब्रांच में गया तो उसे बताया गया कि यह फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुई है आप थाने में शिकायत दें। उसने बताया कि मामले में जांच कर उसके 14500 रुपये उसे वापस करवाई जाए तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------------------
बीते दिन भी सामने आए एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का तीन मामले
पहली घटना
कुलां निवासी युवती राशी रानी अपने पिता मोहजीत मलिक के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ में नकदी निकालने आई थीं। इस दौरान वह रुपए निकालने के लिए एटीएम प्रांगण में गए। राशी रानी ने बताया कि किन्ही कारणवश पैसे निकल नहीं रहे थे। उसी समय वहां पर एक इनोवा गाड़ी में तीन अज्ञात युवक आए। युवकों ने मदद का झांसा देकर उनसे कार्ड लेकर उनके समक्ष 2600 रुपए निकाल कर उन्हें थमा दिए। इसी दौरान युवकों द्वारा उनका कार्ड स्वैप करने के बाद उन्हें लौटा दिया। इस क्रम में युवकों द्वारा उनका एटीएम कार्ड परिवर्तित कर दिया गया। राशी रानी ने बताया कि उनके घर लौटने के मात्र 15 मिनट बाद ठगों ने उसके कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए गए है।
विज्ञापन

दूसरी घटना
पुलिस को दी शिकायत मे पालो देवी निवासी किला मोहल्ला ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बैंक की ओर से उसे एटीएम कार्ड मिला था। उसने बताया कि जब वह एटीएम कार्ड का पासवर्ड डालने के लिए चंडीगढ़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में गई तो पासवर्ड की पिन नहीं भरी जा रही थी। वहां खड़े एक युवक ने उसकी मदद के बहाने उसका पिन कोड पता कर लिया और बाद में उसके खाते 13 हजार 500 रुपये की नकदी निकाल ली।
तीसरी घटना
टोहाना के भाटिया नगर निवासी संजय गुप्ता का भी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। संजय गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 13 जून को दोपहर 12 बजे रेलवे रोड टोहाना में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया हुआ था। वहां अज्ञात युवक ने चिटिंग कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें