फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। कुलां में एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भूना मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक इंडिया की एटीएम मशीन में कैश निकालने गईं एक युवती सेे तीन युवकों द्वारा मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते में दो बार में 20 हजार रुपये की ठगी की गईं हैं।
विज्ञापन

कुलां निवासी युवती राशी रानी अपने पिता मोहजीत मलिक के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसबीआई के एटीएम बूथ में नकदी निकालने आई थीं। इस दौरान वह रुपये निकालने के लिए एटीएम प्रांगण में गए। राशी रानी ने बताया कि किसी कारणवश पैसे निकल नहीं रहे थे। उसी समय वहां पर एक इनोवा गाड़ी में तीन अज्ञात युवक आए। युवकों ने मदद का झांसा देकर उनसे कार्ड लेकर उनके समक्ष 2600 रुपये निकाल कर उन्हें थमा दिए। इस दौरान युवकों ने उनका कार्ड स्वैप करने के बाद लौटा दिया। इस क्रम में युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। राशी रानी ने बताया कि उनके घर लौटने के मात्र 15 मिनट बाद ठगों ने उसके कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए गए है। इस पर राशी के पिता मोहजीत द्वारा मामले की शिकायत स्थानीय चौकी पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें