फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से नहर में डूबी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव रत्ताखेड़ा में नहर किनारे कपड़े धो रही एक 19 वर्षीय युवती का पांव फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। पास ही खेल रहे गांव के युवकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेज बहाव के साथ बह गई। बाद में उसका शव गांव ललोदा के पास पिरथला माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने युवती के शव का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीतू (19) निवासी गांव रत्ताखेड़ा सोमवार सुबह पिरथला माइनर के किनारे पर कपड़े धो रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह नहर में डूब गई। उसे पास ही खड़े गांव के युवकों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल पाई। बाद में उसका शव गांव ललोदा के पास नहर में तैरता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को बरामद करके उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें