फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किया था पत्नी को लेकर जाने का वादा, पहले ही फंदा लगा युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। भट्टूकलां के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सीढ़ियों में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बबलू (26) के रूप में हुई है। मृतक बबलू स्कूल में ही कार्यारत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा था। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही भट्टू पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जिसके बाद सोमवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक बबलू के परिजनों ने बताया कि उसके दो बेटे बंटी और बबलू हैं जिनकी शादी उसने भिवानी की दो बहनों के साथ कर दी थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से घरेलु कलह के चलते दोनों बहुएं अपने मायके लौट गई थी। जिसके बाद से कई बार दोनों पक्षों में घर बसाने को लेकर पंचायत हो चुकी हैं। इसी बात को लेकर बबलू मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई पंचायत में बबलू ने वादा किया था कि वो सोमवार तक आकर अपनी पत्नी को अपने घर ले जाएगा। लेकिन रविवार रात को ही वो घर से बिना किसी को बताए निकल गया। सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग स्कूल परिसर में योगा करने पहुंचे तो उन्होंने सीढ़ियों के पास बबलू के शव को लटके देखकर उन्हें और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली और वे घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता राजेश के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
सरकारी स्कूल में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो बेटे बबलू और बंटी भिवानी शहर में शादीशुदा है। पारिवारिक कलह के चलते बंटी और बबलू की पत्नियां मायके गईं हुईं थी। जिससे बबलू मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। -सूरजमल, एडिशनल एसएचओ, भट्टू थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें