फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न होने से परेशान महिला ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। बच्चा न होने से परेशान गांव बादलगढ़ में एक महिला ने जहर की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मां के बयान लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी अनुसार गांव बादलगढ़ निवासी सोनिया(24) ने मानसिक परेशानी के चलते सल्फास की गोलियां खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग रतिया के एक निजी अस्पताल में ले आए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा पहुंचते ही वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुरालजनों के परिवार का कहना है कि करीब 4 वर्ष पहले बराडखेड़ा जिला जींद निवासी सोनिया से बादलगढ़ निवासी सुरजीत की शादी हुई थी और शादी के पश्चात कोई बच्चा न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी जिसके चलते मंगलवार को उसने घर में ही सल्फास आदि खा लिया। महमड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज शीशपाल सिंह ने बताया की बराडखेड़ा निवासी मृतका की मां शकुंतला ने पुलिस को ब्यान दिए हैं कि पिछले चार वर्षों से बच्चा न होने के कारण उसकी बेटी परेशान रहती थी व मानसिक परेशानी के चलते ही उसने उक्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें