फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। रतिया में एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर हजारों रुपये की नकदी खाते से निकलवाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने उपरोक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और उसने अपना एटीएम कार्ड अपने दोस्त ईश्वर निवासी रत्ताखेड़ा को दे दिया और उसे टोहाना रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 15 हजार रुपए की नकदी निकलवाने के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि जब उसका दोस्त एटीएम से पैसे निकलवाने गया तो उसी दौरान ही एटीएम रूम में 2 अन्य युवक खड़े थे और वह भी पैसे आदि निकालने के लिए इसे देख रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दोस्त द्वारा 15 हजार रुपये की राशि निकलवाने के आधे घंटे पश्चात ही उसके मोबाइल पर एक अन्य मैसेज आया, जिसके तहत उसके खाते से करीब 10 हजार रुपये की नकदी निकलवाई गई। शिकायतकर्ता ने जब अपने दोस्त से उपरोक्त 15 हजार रुपये के अलावा अन्य राशि निकलवाने की बात पूछी तो उसने मना कर दिया। उन्होंने बताया कि जब उसने अपने दोस्त से अपना दिया गया एटीएम कार्ड वापस लिया तो उपरोक्त कार्ड उसके नाम की बजाय गुरचरण सिंह निवासी रूपाणा के नाम का था, जो कि मौजूदा समय में बंद किया हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त युवकों ने ही योजनाबद्ध तरीके से उसके दोस्त से उस वाला एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके एटीएम का प्रयोग कर 10 हजार रुपए की नकदी निकलवा ली। पुलिस ने उपरोक्त शिकायत पर जांच आरम्भ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें