अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
पुलिस ने रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गांव सुखमनपुर के बस स्टैंड पर दो युवकों के कब्जे से करीब 2300 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर ने मेडिकल से कुछ दवाईयों के सैंपल लेकर मेडिकल संचालक से बरामद की गई 23 सौ गोलियों का रिकॉर्ड व दस्तावेज मांगे। लेकिन संचालक द्वारा कोई रिकॉर्ड न दिखा पाने के कारण ड्रग इंस्पेक्टर ने उक्त मेडिकल को सील कर दिया। रतिया पुलिस को रविवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी गांव सुखमनपुर के बस स्टैंड पर दो युवकों के पास नशीली दवाइयों से भरा हुआ लिफाफा है।
पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की जांच की तो उनके कब्जे से करीबन 23 सौ गोलियां ट्रामाडोल बरामद हुई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला की उक्त युवकों का गांव में ही मेडिकल स्टोर है। पुलिस ने इसकी जानकारी आगामी जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को दे दी। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर विजय राजे जांच के लिए गांव सुखमनपुर पहुंची और मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने मेडिकल से कुछ दवाईयों के सैंपल भी लिए और मेडिकल संचालक से बरामद की गई 23 सौ गोलियों का रिकॉर्ड व दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक द्वारा कोई रिकार्ड न दिखा पाने के कारण ड्रग इंस्पेक्टर ने उक्त मेडिकल को सील कर दिया।
मेडिकल संचालकों के कब्जे से मिली नशीली गोलियां, दुकान सील
रतिया पुलिस ने सुखमनपुर के अड्डे से किया था काबू, ड्रग इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई
05एफटीबीपी12 : रतिया में नशीली गोलियों की जांच करती ड्रग इंस्पेक्टर विजया राजे।