फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोर से गलत कार्य करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर की एक कालोनी में काम कर रहे मजदूर ने एक 14 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और उससे गलत कार्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी मजदूर गोपीराम के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय बालक के पिता ने बताया कि उनके घर के पास एक मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा है। इसमें कई मजदूर लगे हुए हैं। आरोप है कि दोपहर को अन्य मजदूर तो खाना खाने चले गए, लेकिन राजेश नामक मजदूर वहीं रुक गया। वह उसके बेटे को बहलाकर एक कमरे में ले गया और उससे गलत कार्य करने का प्रयास किया। बच्चे ने घर आकर सारी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें