आंगनबाड़ी केंद्र से सिलेंडर, चावल, बर्तन, घी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
भूना
वार्ड नंबर-9 में हरिजन चौपाल के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बीती देर रात्रि चोर ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर व हजारों रुपये के चावल, बर्तन, घी व अन्य समान चुरा लिया है। सीडीपीओ महेंद्र कौर व केंद्र संचालिका रजनी ने घटना की शिकायत थाना भूना में देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिजन चौपाल के निकट आंगनबाड़ी केंद्र को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। केंद्र में निर्मित कमरे के ताले तोड़कर चोरों ने रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरों ने स्टोर में रखे चावल, घी, अनाज व अन्य कीमती समान भी चुरा लिया। वार्ड के पार्षद रिंपी सोनी ने बताया कि एक महीना पूर्व भी उक्त केंद्र पर चोरी की वारदात हुई थी। पार्षद सोनी ने बताया कि जिला उपायुक्त से मांग करके आंगनबाड़ी केंद्र व वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की।