फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूलीखेड़ा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूलीखेड़ा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव सूलीखेड़ा के समीप ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस आदमपुर ने शव का नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक सूलीखेड़ा निवासी करीब 22 वर्षीय भूप सिंह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार रात्रि करीब 2 बजे वह घर से कहीं निकल गया। गांव से थोड़ी दूरी पर भट्टूमंडी की तरफ रात्रि को वह हिसार की ओर जाने वाली ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस आदमपुर के एएसआई जगदीश राय ने बताया कि मृतक के परिजन भजन लाल के बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें