550 ग्राम गांजे के साथ तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सदर पुलिस ने गांव गाजूवाला के पास एक बाइक चालक को काबू करके उसके पास से 550 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस की टीम एएसआई देवी लाल के नेतृत्व में गांव गाजूवाला के बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति गांव नंागला की तरफ से बाइक पर आता दिखाई दिया, पुलिस को देखकर बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चालक को मौके पर काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान बाबा बूटा शाह बस्ती कालोनी निवासी अशोक उर्फ शोकी के रूप में दी।