अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रविवार को सहनाल रोड पर नीली बत्ती की गाड़ी पर पुलिस की वर्दी में सवार होकर आए युवकों द्वारा सिवानी क्षेत्र के एक किसान से करीब 5 लाख रुपये की ठगी मारने के मामले को लेकर पुलिस टीमों ने सोमवार को हरियाणा व पंजाब क्षेत्र के अनेक स्थानों पर दबिश दी। उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर व थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह द्वारा सीआईए स्टाफ व अन्य अधिकारियों की गठित की गई अलग-अलग टीमों ने हरियाणा व पंजाब क्षेत्र में दबिश को अंजाम दिया और आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई कार के नंबरों की पहचान करने के लिए संबंधित विभाग से भी संपर्क किया गया।